फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हेड कांस्टेबल की मौत की खबर पर परिजन कानपुर रवाना

विज्ञापन
फाइल फोटो-31-शहर के तांबेश्वर मंदिर में मां, पत्नी व बेटी के साथ अभिषेक त्रिपाठी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
असोथर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के स्कॉर्ट में चल रही स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने के हादसे में असोथर निवासी हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी उर्फ अन्नू (38) की मौत हो गई। अभिषेक की मां शकुंतला त्रिपाठी व अन्य परिजनों के साथ कानपुर रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

अभिषेक त्रिपाठी परिवार के बड़े बेटे थे। उनकी शादी 13 दिसंबर 2015 को कानपुर रामादेवी की गुड़िया त्रिपाठी से हुई थी। वह पत्नी और चार साल की बेटी के साथ कन्नौज में रहकर पुलिस विभाग में सेवा दे रहे थे। उन्हें पुलिस सेवा में करीब 18 वर्ष हो चुके थे। अभिषेक की मौत की सूचना से असोथर स्थित उनके पैतृक आवास पर शोक का माहौल है। लोगों का घर में आना-जाना शुरू है।

फाइल फोटो-31-शहर के तांबेश्वर मंदिर में मां, पत्नी व बेटी के साथ अभिषेक त्रिपाठी। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें