फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य तिथि पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी

Thu, 12 Feb 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत, आंतरिक मानवीय सोच के साथ समाज की सेवा में डटने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय की भाजपाइयों ने पुण्य तिथि मनाई। पार्टी कार्यालय में गोष्ठी करते हुए कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में गोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक रक्षपाल ने की। कहा कि जन संघ की स्थापना के बाद लगातार उसके विस्तार के लिए पंडित जी कार्य करते रहे।

जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश त्रिपाठी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचपन में ही उनके सिर से माता पिता का साया उठ गया था।

मामा के यहां उनका पालन पोषण व शिक्षा दीक्षा हुई। विपरीत परिस्थितियों में भी कुशाग्र बुद्धि के पंडित जी ने ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की। पत्रक ारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखनी से समाज को नई दिशा दी।
विज्ञापन


बचपन से ही राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत आंतरिक मानवीय सोच के साथ समाज की सेवा में डटे रहे। 1951 में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ जन संघ की स्थापना किया।

ऐसे महान राष्ट्र प्रेमी की पुण्य तिथि पर जिला सदस्यता प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आहवान कि या।

वक्ताओं ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसे कई महान नेता आए हैं जिन्होंने देश और समाज को नई राह दिखाई। इन नेताओं की लिस्ट बहुत लंबी है।

ऐसे ही एक नेता थे महान पंडित दीनदयाल उपाध्याय। दीन दयाल उपाध्याय ने देश की राजनीति को इस तरह से एकजुट किया था कि लोग उन्हें एकात्म मानवतावाद के पुरोधा मानते थे। उनकी कुशल संगठन क्षमता के लिए एक बार श्यामप्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर भारत के पास दो दीनदयाल होते तो भारत का राजनैतिक परिदृश्य ही अलग होता।
इस मौके पर अखिलेश द्विवेदी, गिरजा दत्त बाजपेयी, जनमेजय सिंह, रघुबीर लोधी, बैजनाथ वर्मा, राकेश मौर्या, राजू निषाद, आनंद भान सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, शुभम कश्यप, राजू गुप्ता, अमित सिंह आदि रहे।

इसी प्रकार भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री सिंह के आवास में गोष्ठी हुई जिसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का निर्वाण दिवस मनाया गया।

पचास लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह पटेल ने कहा कि हमे निरंतर समाज और राष्ट्र के लिए काम करना होगा। इस मौके पर अरविंद बाजपेयी, प्रेमा सिंह राठौर, ललिता तिवारी, शीबू खान, अरुन सिंह कुशवाहा, सुरेश आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें