फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी के जन्म दिन पर भाजपाइयों ने झाड़ू लगा स्वच्छता का दिया संदेश

Thu, 25 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर जिलेभर में भाजपाइयों ने गलियों, सड़कों, तालाबों की सफाई कर स्वच्छता अभियान की अलख जगाई। जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने समर्थकों के साथ पहुंचकर वर्मा चौराहा में साफ सफाई की। सदर विधायक विक्रम सिंह के आवास पर केक काटकर जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा की बैठक हुई जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के आदर्शों को याद किया गया। सदर विधायक के आवास में भाजपाइयों ने उपस्थित होकर खुशी जताया।

कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान को गति देते हुए पक्का तालाब में सफाई की गई। इस मौके पर मनोज शुक्ला, बच्चा तिवारी राम प्रकाश गुप्ता, मनोज द्विवेदी, भगत जी, पंकज त्रिपाठी, आशीष मिश्र, अभिषेक शुक्ला, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आनंदमान सिंह, बलकेश मिश्र, शिवम अग्निहोत्री, प्रेमा सिंह राठौर, अपर्णा सिंह गौतम, गायत्री सिंह, मनोज मिश्र, इंद्रसेन पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी ने अटल व मालवीय को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। बहुआ संवाददाता के अनुसार भाजपाइयों नेे पीएचसी बहुआ में झाड़ू लगाई।

मंडल अध्यक्ष योेगेंद्र नाथ गुप्ता ने अटल जी की लंबी उम्र की क ामना की। मंडल महामंत्री अरुण कुमार गुप्त ने , बलराम सिंह चौहान, अजीत तिवारी, ईश्वर दयाल गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि सैकड़ों लोग रहे।

दसवा मील में बलराम पासवान ने जन्म दिन मनाया। सरस्वती शिशु मंदिर हुसैनगंज कस्बे में हुसैनगंज मंडल के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह अगिभनहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस मौके पर संतोष सिंह राजू, जगदीश तिवारी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, कमला शंकर मिश्रा ओम प्रकाश पाल, संजय तिवारी, गोपाल दास गुप्ता, पदम शंकर मिश्र मौजूद रहे। भिटौरा मंडल के अध्यक्ष गोविंद तिवारी की अध्यक्षता में अटल जी का जन्म दिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें