जहानाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को मॉडल के रूप में चयनित किया गया है। मंगलवार शाम अधिकारियों ने यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आयुक्त के प्रस्तावित दौरे से पहले हुआ। अपर निदेशक प्रयागराज राजेश, कार्यक्रम प्रबंधक हरित सक्सेना और परिवार नियोजन के दिनेश मौजूद थे। जिले के डिप्टी सीएमओ शहाबुद्दीन और कायाकल्प के एहतराम भी टीम में शामिल थे। अधिकारियों ने वार्डों, लैब, एक्सरे कक्ष और ओपीडी का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। साफ-सफाई पर संतोष जताते हुए झाड़ियों को साफ कराने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा अधीक्षक जेपी वर्मा को सुविधाएं और बेहतर बनाने को कहा गया। इस दौरान सुनील कुमार, हिमांशु सचान, मानसिंह और फार्मासिस्ट मनोज कुमार शुक्ला भी उपस्थित रहे।