फोटो-33-अम्बरीष सिंह। स्रोत: स्वयं
- फोटो : सांकेतिक
असोथर। फतेहपुर जिले के अम्बरीष सिंह कमिश्नरी बार एसोसिएशन, प्रयागराज मंडल के वर्ष 2026-27 के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव मौहारी और गृह जनपद फतेहपुर में खुशी का माहौल है। अम्बरीष सिंह के पिता शत्रुघ्न सिंह उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। उनके बाबा शिव प्रसाद सिंह भी गांव के मुखिया रहे थे। यह निर्वाचन अधिवक्ताओं के बीच अम्बरीष सिंह के जुड़ाव और न्यायिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता को दर्शाता है। मंगलवार को दोपहर तीन बजे प्रयागराज स्थित गांधी सभागार में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। अम्बरीष सिंह के निर्वाचन से फतेहपुर का नाम प्रयागराज मंडल में चर्चा में आया है।