फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दादों यमुना पुल के धंसे एप्रोच की जांच के लिए पहुंचे अफसर

विज्ञापन
फोटो-19-दांदो यमुना पुल की जांच करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
किशनपुर। कस्बा और दादों के बीच यमुना नदी पर बने पक्के पुल के दोनों ओर एप्रोच धंसने की शिकायत पर शुक्रवार को सेतु निगम के अधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पूर्व 92 करोड़ से सेतु निगम ने पुल का निर्माण कराया था। वर्ष 2024 में इसका वर्चुअल लोकार्पण हुआ था। किशनपुर की ओर पहुंच मार्ग पर स्थित तुर्की पुल टूटने के कारण दादों पुल पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। खनन कारोबारी वैकल्पिक मार्ग बनाकर इसी पुल से मौरंग लदे वाहनों का आवागमन करा रहे हैं। इससे दोनों ओर के एप्रोच धंस गए हैं।
कस्बे के अनिल शुक्ला, अखिलेश अग्रवाल और अतुल मोहन ने बताया कि पत्थर की पैचिंग और मिट्टी धंसने से एप्रोच में दरारें पड़ गई हैं। इससे पुल से सड़क पर उतरते समय गहराई बन गई है और वाहनों के चढ़ने-उतरने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने शासन से की थी। इसके बाद डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी सिंह और सेतु निगम के सहायक अभियंता संदीप राज ने पुल का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने का भरोसा दिया।

फोटो-19-दांदो यमुना पुल की जांच करते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें