अधिकारियों को अब दो घंटे बैठना पड़ेगा कार्यालय- डीएम ने सुबह 10 से 12 बजे तक बैठने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिला, तहसील से लेकर ब्लाक स्तर तक कार्यालयीन समय पर अधिकारियों के नहीं बैठने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। जनता अपनी समस्या और शिकायत बताए बिना लौटने को मजबूर हैं। डीएम श्रुति ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि जनता की शिकायत सुनने के लिए जिला स्तरीय, तहसील व ब्लाॅक ,स्तरीय अिोधकारी अपने कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक नहीं बैठते हैं। इससे दूरस्थ गांवों के जन शिकायतकर्ताओं को समस्यकाओं के निराकरण के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन के दौरान तहसील व ब्लाक स्तरीय समस्याएं बहुतायत रहती हैं। उन्हें अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर सुनवाई कर लें, तो दूरस्थ गांवों के लोगों को जिला तक आना नहीं पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में अपने कार्यालय में बैठकर जन शिकायतों को सुने और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने कार्यालय के लैंडलाइन टेलीफोन को अनवरत चालू रखने के भी निर्देश दिए है, जिससे जनता के साथ सरकारी कार्यों के लिए भी बातचीत की जा सके।
.........................................................................