संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। विभिन्न धार्मिक स्थलों में लगे पांच लाउडस्पीकर तेज आवाज के चलते पुलिस ने हटवाए हैं। सात लाउड स्पीकर की आवाज धीमी कराई है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रारी, जोनिहां, खजुहा, तेंदुली समेत आसपास के गांवों के धार्मिक स्थलों पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पांच स्थलों के लाउडस्पीकर उतरवाए। सात मौलवियों को नोटिस देकर लाउडस्पीकर की आवाज धीमी कराई। लाउडस्पीकर का प्रयोग करने वाले लोगों को निर्देश दिए गए हैं। लाउडस्पीकर की आवाज परिसर तक सीमित होनी चाहिए। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों में लाउड स्पीकर को हटाने का काम चालू रहेगा। मानक के अनुरूप ही लाउडस्पीकर और बजाएं।