फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लुधियाना में मंदिर में शादी कर महिला का अश्लील वीडियो बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहराइच जिले के युवक पर हथगाम थाना क्षेत्र की एक महिला से मंदिर में शादी करने के बाद अश्लील वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप लगा है। महिला की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में वह पंजाब के लुधियाना में सिलाई का काम करती थीं। इसी दौरान पास की एक कंपनी में काम करने वाले बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के बरूलिया निवासी मुकेश से उसकी पहचान हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और कंपनी के पास स्थित कृष्णा मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे और मुकेश के परिजन से भी बातचीत होने लगी।
महिला का आरोप है कि गर्भवती होने पर मुकेश ने खर्च वहन न कर पाने की बात कहकर वर्ष 2023 और 2025 में दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। अप्रैल माह में उसने महिला को साथ रखने से इन्कार कर गांव चला गया। मोबाइल पर संपर्क करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि साथ रखने की बात कहने पर मुकेश की मां समेत अन्य परिजन ने घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें