फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ब्लिंकिट स्टोर में मीट के कैरीबैग पर हैपी नवरात्र पर आपत्ति, हंगामा

विज्ञापन
फोटो-43-शहर के पटेल नगर स्थित ऑन लाइन शाॅपिंग एप के स्टोर के सामने खड़े हिंदू संगठन के लोग। संव
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के पटेल नगर स्थित ऑनलाइन शॉपिंग एप ब्लिंकिट के स्टोर पर रविवार को हिंदू संगठन के सदस्यों ने हंगामा किया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मीट जब्त कर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी। साथ ही लाइसेंस पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

बजरंग दल के धर्मेंद्र सिंह जनसेवक और उनके साथियों ने आरोप लगाया कि ब्लिंकिट स्टोर पर मांस की डिलीवरी हैप्पी नवरात्र लिखे कैरीबैग में की जा रही थी। कैरीबैग के अंदर चिकन का पैकेट रखे होने की बात सामने आने पर ऑनलाइन मांस की सप्लाई को लेकर विवाद शुरू हो गया। हंगामा काफी देर तक चलता रहा। सूचना पर कोतवाली पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
कुछ देर बाद सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित और खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित ने जांच की। इस दौरान मौके पर मौजूद मीट जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि फ्रोजन मीट के 166 पैकेट जब्त कर उनकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लाइसेंस में मीट बिक्री का अंकन नहीं होने के कारण लाइसेंस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-43-शहर के पटेल नगर स्थित ऑन लाइन शाॅपिंग एप के स्टोर के सामने खड़े हिंदू संगठन के लोग। संव

फोटो-43-शहर के पटेल नगर स्थित ऑन लाइन शाॅपिंग एप के स्टोर के सामने खड़े हिंदू संगठन के लोग। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें