फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रसूता की मौत का नर्सिंग होम के डॉक्टर,कर्मियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। नर्सिंग होम में 23 नवंबर को प्रसूता की मौत के मामले में डॉक्टर व कर्मियों पर गलत इलाज के आरोप का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कानपुर सजेती थाने के असधना निवासी लालजी की पत्नी अनीता (28) कस्बा स्थित ओमेगा हास्पिटल में 23 नवंबर को प्रसव को भर्ती हुई थी। बच्चा पैदा होने के बाद महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामा किया था। पोस्टमार्टम के बाद महिला के जेठ राज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बच्चा होेने के बाद बहू अनीता को डॉक्टर व कर्मियों ने इलाज में लापरवाही बरती। लापरवाही के चलते अनीता की मौत हो गई। विरोध करने पर नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने उन लोगों से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें