फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अब वक्फ बोर्ड कानून से कमजोर मुस्लिमों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। ब्लॉक क्षेत्र के गौरी औरा में वक्फ बिल जागरण गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को संशोधित वक्फ कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक 15 प्रतिशत दबंग किस्म के लोग ही वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करके व्यक्तिगत लाभ उठा रहे थे। अब इस संशोधित कानून से गरीब मुस्लिमों के तरक्की का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि योग्य जमीन इन गरीबों को मिलेगी। वक्फ संपत्तियों से होने वाले लाभ अब गरीबों को मिलेंगे। गांव के हाजी जहूर, अकरम पठान,नौशाद खान, ज़ाहिर शाह कल्लू ने माल्यार्पण कर साध्वी का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता राज्जनलाल त्रिवेदी,श्यामलाल निषाद, मनोज निषाद, राजेंद्र सिंह ने भी लोगो को जागरूक किया। अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मंसूर पठान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पुनीत तिवारी, राजेंद्र निषाद,रंजीत,शकील,सतीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें