नेकी की दीवार से ठंड में कपड़े लेते गरीब।
- फोटो : अमर उजाला
युवा विकास समिति ने शहर के शादीपुर रेलवे क्रासिंग के बाद चौडगरा ओवरब्रिज के नीचे नेकी की दीवार बनाई है। इसमें लिखा है कि नेकी कि जो आपके पास अधिक है, यहां छोड़ जाएं, जो आपकी जरूरत का है ले जाएं। सर्दी को देखते हुए स्टॉल पर कपडे़, जूते आदि छोड़ने के लिए जहां कतार लगी हुई है, वहीं पर जरूरत मंद जरूरत के हिसाब से कपडे़ आदि ले भी जा रहे हैं।
लोग खुले दिल से यहां कपड़े आदि छोड़ रहे हैं। बेसहारा गरीब और कपडे़ खरीदने से वंचित रहने वाले लोगों के लिए यह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। शनिवार को चौडगरा कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे समिति के रिंकू सिह परिहार व संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी ने नेकी का यह काम शुरू किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवा सोच के कारण गरीबों के हित के लिए यह अनूठी पहल शुरू की गई है। इस मौके पर प्रवक्ता आलोक गौड़, जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह, लल्ला ठाकुर, उपेंद्र सिंह राहुल सिंह, ऋषभ सिंह परिहार, जितेंद्र सिंह मनीष, जबरील खान, अंकित, राजन तिवारी, भोलू अवस्थी, भूपेंद्र त्रिपाठी, सत्यम सिंह, धीरेंद्र सिंह, रिंकू सिंह मुकेश रोशन मौजूद थे।