फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का बेमियादी धरना जारी, अब बीएसए दफ्तर पर देंगे धरना

Tue, 23 Dec 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन एवं प्राथमिक शिक्षक संघ ने 20 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए चार दिन का समय और बढ़ा दिया है। इस दौरान दोनों संगठनों का संयुक्त धरना प्रदर्शन नहर कालोनी में ही चलेगा। समस्याओं का निराकरण न होने पर 26 दिसंबर से बीएसए दफ्तर  में शिक्षक और शिक्षामित्र बेमियादी धरना प्रदर्शन एक बार से शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बावजूद प्राथमिक शिक्षक और शिक्षामित्रों का धरना 13वें दिन भी नहर कालोनी में जारी रहा। पूर्व निर्णय के अनुसार सोमवार से धरना स्थल बदलकर फिर से बीएसए दफ्तर होना था, लेकिन इससे पूर्व शिक्षक और शिक्षामित्रों ने बैठक करके बीएसए को समस्याओं का निराकरण करने के लिए चार दिन का समय और बढ़ाने का निर्णय लिया।

दोनों संगठनों ने संयुक्त नोटिस बीएसए दफ्तर में दिया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर इस दौरान तक सभी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है,

तो 26 को सुबह से ही सभी शिक्षक और शिक्षामित्र बीएसए दफ्तर परिसर में धरने पर बैठ जाएंगे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने आरोप लगाया कि बीएसए ने 13 दिन से चल रहे आंदोलन में अभी तक एक भी समस्या का निराकरण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हठधर्मिता छोड़कर समस्याओं का निराकरण नहीं किया, तो आंदोलन को वृहद रूप देने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अमित त्रिवेदी, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, अनुराग श्रीवास्तव, शिवकुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें