डेंगू के डंक से समसपुर गांव के आधा दर्जन प्रभावित
हो चुके हैं। इनमें से एक का इलाज हैलट में चल रहा है जबकि चार को कानपुर
के अलग अलग नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। डेंगू के एक साथ इतने सारे
मरीज सामने आने के बाद गांव के लोग दहशत में हैं।
जिले के खजुहा ब्लाक
के समसपुर गांव में पखवारे भर से बुखार पीड़ित लोग सामने आ रहे हैं।
ज्यादातर घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से हालत बिगड़ने पर अभय
कुमार पुत्र सुरेंद्र, संदीप पुत्र देवी प्रसाद, सोमनाथ पुत्र राजेंद्र
प्रसाद, दिनेश द्विवेदी पुत्र शिवभोला व ऋषभ को इलाज के लिए कानपुर ले जाना
पड़ा।
इनमें से सोमनाथ शुक्रवार की शाम ही घर लौटा है जबकि शेष का उपचार
कानपुर में हो रहा है। ऋषभ को हैलट में भर्ती कराया गया है जहां उसे डेंगू
की पुष्टि हुई है।
उधर, गांव में एक साथ छह लोगों के डेंगू निकलने की
जानकारी के बाद ग्रामीण दहशत में घिरते जा रहे हैं। उ
न्हें डर है कि यदि
जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से समसपुर को लेकर सजगता नहीं बरती जाती है
तो कहीं उनके गांव के भी हालात भी नोनारा जैसे न हो जाए।