व्यवसाय विकास बैठक एवं इंसेंटिव स्कीम सम्मान-1 समारोह के कार्यक्रम में
शिरकत लाए बड़ौदा उ.प्र ग्रामीण बैंक के चेयरमैन केआर कनौजिया ने ज्वालागंज
स्थिति बड़ौदा उ.प्र. ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा के बैंक आफिस का
उद्धाटन किया।
चेयरमैन ने कहा कि इस बैंक आफिस से फतेहपुर क्षेत्र के
अंतर्गत कार्यरत फतेहपुर व कौशांबी की 109 शाखाओं के ग्राहकों को त्वरित
बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने कियोस्क
केंद्रों क ा प्रतीकात्मक उद्घाटन करते हुए इन केंद्रों को ग्रामीणों के
द्वार तक होने की बात कही।
कहा कि यह केंद्र गरीब और सुदूरवर्ती क्षेत्र
में ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने का काम करेंगे। इन केंद्रों
से न केवल बैकिंग का काम आसान होगा बल्कि ग्राहक भी इनसे फलीभूत होेंगे।
उधर, मातहतों को सम्मानित करने के साथ ट्रैक्टर व कार का ऋण वितरित किया
गया। इस मौके पर फतेहपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके लाल, उप
क्षेत्रीय प्रबध्ंाक श्यामजी अग्रवाल, विष्णु शुक्ल, एसएस एल श्रीवास्तव
मुख्य रूप से मौजूद रहे।
चेयरमैन ने महिला बैंकों को समय की
दरकार के साथ नारी सशक्तीकरण का सशक्त जरिया बताया। इन बैंकों से जुड़ करके
महिलाएं छोटी-छोटी रकम को जमा करके खुद को स्वावलंबी बना रही हैं।
यह
बातें बड़ौदा उ.प्र. ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने अमर उजाला से खास बातचीत
में उजागर की। चेयरमैन ने बताया कि सूबे के 14 जिलों में 896 शाखाएं
संचालित हो रही हैं, इनमें से 56 शाखाएं फतेहपुर जिले की हैं। इसके अलावा
1005 कियोस्क केंद्र(बाधा रहित त्वरित राहत सेवा) काम कर रहे हैं। प्रेस
वार्ता के दौरान बड़ौदा उ.प्र. ग्रामीण
बैंक के निदेशक डॉ. एसपी सिंह, जिला
प्रबंधक वीके मिश्र भी मौजूद रहे।