फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फतेहपुरः दिव्यांगों के लिए रैंप न होने पर 12 नर्सिंग होम को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिव्यांगों के लिए रैंप नहीं बना होने पर 12 नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। रैंप न बनवाने पर पंजीकरण निरस्त और नवीनीकरण न किए जाने की चेतावनी दी गई है। यह मामला दिव्यांग बंधु की बैठक में उठा था।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने सीएमओ डा. सुनील भारतीय से नर्सिंग होमों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान उन्हें शहर में संचालित कई नर्सिंग होम में दिव्यांगों के लिए रैंप निर्मित नहीं मिला। एसीएमओ डा. इश्तियाक अहमद ने बताया कि कई अस्पतालों में जाने के लिए लोहे के जीने का प्रयोग किया गया है। इसके चलते दिव्यांगों को अस्पताल आने-जाने में दिक्कत होती है।
ऐसे नर्सिंग होम की सूची तैयार कर 20 दिन के अंदर रैंप बनवाने का नोटिस जारी किया गया है। नर्सिंग होम रैंप का निर्माण नहीं कराते तो पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि जीटी रोड स्थित एमबीएच हॉस्पिटल, न्यू प्रभात हॉस्पिटल, अनुराग हॉस्पिटल, प्रकाश नर्सिंग होम, शांतिनगर स्थित जीवन रक्षा नर्सिंग होम, न्यू जेजे नर्सिंग होम, आभा नर्सिंग होम, देवा नर्सिंग होम ज्वालागंज, बाजपेयी पॉली क्लीनिक जीटी रोड, होप फार्मेसी हॉस्पिटल पटेल नगर, डेंटल क्लीनिक बाकरगंज के अलावा अन्य संस्थानों को भी पत्र लिखकर रैंप बनवाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें