फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं, वैश्य एकता परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 25 Jun 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा न होने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने करीब ढाई माह पूर्व चौके मेें हुए हत्याकांड का खुलासा कर हत्याआरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वैश्य एकता परिषद के महामंत्री विनोद कुमार गुुप्ता ने बताया कि 11 अप्रैल को चौक के दो व्यापारियों को बदमाशों में गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिनका पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। मृतक रमेश रस्तोगी के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। प्रशासन ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया था। तंग हालातों से जूझ रहे मृतक के परिवारीजनों को तत्काल आर्थिक मदद की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामस्वरूप गुप्त, रमापति राम साहू, राधेश्याम हरायण, बृजेश सोनी, गिरजाशंकर, अशीष अग्रहरि, अनिल अग्रवाल, धर्मेंद्र साहू, ओमप्रकाश, संजय गुप्त,प्रेमचंद्र अग्रहरि, प्रेमचंद्र और मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें