पुलिस यातायात माह में ट्रैफिक कंट्रोल नहीं कर पा रही है। बाकरगंज पुलिस चौकी के सामने अक्सर जाम लगा रहता है और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं। बुधवार को व्यापारी व चौकी इंचार्ज दुकानदारों को पंपलेट बांटते रहे और चौकी के सामने वाहन जाम से जूझते रहे। इधर बाकरगंज चौकी के सामने लंबा जाम लगा।
इलाकाई लोगों का आरोप है कि पुलिस के सहयोग से चौकी के सामने टेंपो का स्टैंड चल रहा है। इसके अलावा फुटपाथ दुकानदारों के कब्जे में है। आधे से अधिक सड़क पर हर समय अतिक्रमण रहता है।
शेष सड़क पर सामने से दूसरा वाहन गुजरने पर जाम लग जाता है। पुलिस जाम लगाने वालों पर तब तक हस्तक्षेप नहीं करती है, जब तक जाम भयावह न हो जाए।