फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दहेज के लिए बहू को पीटकर भूखा रखा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग नहीं पूरी होने पर बहू को पीटकर भूखा रखने वाले चार ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के डारी खुर्द गांव निवासी राजकुमार पांडेय की पुत्री सुरक्षा पांडेय की शादी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव निवासी अमरनाथ शुक्ला के पुत्र शिवम के साथ 10 जुलाई 2024 को हुई थी। शादी के समय से ही ससुराली दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। रिश्तेदारों के समझाने पर विदाई हो सकी थी। शादी के दूसरे दिन से ही गाली गलौज और मारपीट करने लगे। उसे भूखा रखते। जान से मारने की धमकी दी। चौथी पर उसे भेजने से मना कर दिया। पिता राजकुमार के मान मनौव्वल पर चौथी पर भेजा। इसके बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी विदाई नहीं कराई। महिला थाना पुलिस ने पति शिवम शुक्ला, ससुर अमरनाथ, सास जयंती देवी और मामी ममता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें