ट्रकों के फंसने से बांदा टांडा मार्ग में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर। शहर के बांदा टांडा मार्ग में नो इंट्री में ट्रकों के घुस जाने से रविवार को करीब छह घंटे लंबा जाम लगा रहा। राहगीर और इलाकाई दोनों परेशान हुए। पीएसी मोड़ गेट के समीप जर्जर सड़क में ट्रकों के फंस जाने से समस्या और गंभीर बन गई। ऐसे में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग रही। बता दें कि नो इंट्री होने के बाद भी खस्ताहाल सड़क में ओवरलोड ट्रकों का आवागमन जारी है। आए दिन वाहन फंस जाते हैं लोगोें को इस समस्या से परेशान होना पड़ता है।
रविवार को प्रात: करीब चार बजे पीएसी गेट मोड़ के पास एक ओवरलोड ट्रक का पहिया धंस गया। इससे पीछे लगे अन्य ट्रक भी खड़े हो गए। इससे पहले यहां दो ट्रक पहले से फंसे थे। इस प्रकार तीन ट्रक समानांतर फंस गए जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। हालांकि दोपहर बाद फं से ट्रकों को निकाला गया, तब जाकर जाम खुल सका। चौकी इंचार्ज राधानगर गोविंद मिश्रा ने बताया कि नो इंट्री के समय वाहनों का प्रवेश वर्जित है। रात के वक्त ट्रैफिक अवरुद्ध हो जाने की वजह से दिक्कत हुई।