फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेदिता कई फ्लैट की मालकिन, किरन पर कर्ज

Sat, 02 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो महिला दावेदार मैदान में हैं। सबसे अच्छी हैसियत भाजपा उम्मीदवार निवेदिता सिंह की है। लखनऊ व कानपुर में इनके कई फ्लैट हैं। पति अभय प्रताप सिंह के कई शैक्षिक संस्थान हैं। जेवरात पहनने में भी निवेदिता, किरन से आगे हैं। किरन के ऊपर 50 लाख का कर्ज है जबकि निवेदिता पर एक भी रुपये का कर्ज नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दाखिल हुए नामांकन पत्रों में प्रस्तुत किए गए हलफनामा से प्रत्याशियों की माली हालत का खुलासा हुआ है। हलफनामा में भाजपा समर्थित निवेदिता सिंह निवासी संवत के नाम एक फ्लैट लखनऊ व दो फ्लैट कानपुर में हैं।

भाजपा की निवेदिता इनोवा की सफारी करती है। मौजूदा समय में करोड़ों की मालकिन भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पास 10 लाख रुपये की लागत के गहने हैं।

इसके अलावा पति अभय प्रताप सिंह पप्पू के नाम 50 बीघा जमीन व एक कोल्ड स्टोर का होना हलफनामा में दर्ज है। इसी प्रकार से जिघरुवा गांव की रहने वाली सपा समर्थित प्रत्याशी किरन देवी भी करोड़ों में खेल रहीं हैं।
विज्ञापन


सफारी से सफर करने वाली किरन के पास 2 लाख 40 हजार के जेवरात हैं। वहीं वह 200 वर्ग मीटर जमीन की मालकिन भी है। यह दीगर है कि उन पर 50 लाख का कर्ज है। पति एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह के नाम 30 बीघा जमीन का हवाला दिया गया है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें