फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने निर्माणाधीन दो बड़ी सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ डीएम मौके पर पहुंचीं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम ने 13 किलोमीटर लंबे थरियांव-असोथर मार्ग और 34 किलोमीटर लंबे विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग के चौड़ीकरण के काम का जायजा लिया। उन्होंने थरियांव-असोथर मार्ग चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के काम में प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी जताई। अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी रूपेश सोनकर को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था को तलब किया जाए।
उन्होंने इसी रोड पर ससुर खदेरी नदी पर बन रहे पुल को देखा और निर्देश दिया कि सड़क के चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण में तेजी लाएं। इस अवसर पर अवर अभियंता पीडब्लूडी बीरेंद्र श्रीवास्तव, उमेश विश्वकर्मा, सहायक अभियंता ज्वाला प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, एमएस हाजी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें