फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भैंस खेत में घुसने के विवाद में मारपीट, दंपती समेत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के दवन्नापर गांव में खेत में भैंस घुसने पर शुक्रवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दंपती समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एक पक्ष के चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उनके भाई नवल सिंह की भैंस खेत में घुस आई थी। विरोध करने पर नवल सिंह के पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में एक पक्ष से सूरज सिंह, चंदन सिंह, पत्नी प्रभावती देवी, पद्मा देवी और चंद्रशेखर सिंह घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से आरती देवी, रोशनी, नवल सिंह और पूजा देवी को चोटें आईं।
विज्ञापन

सीएचसी से सूरज सिंह, प्रभावती देवी और पूजा देवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें