फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिन-रात के तापमान में नौ डिग्री का अंतर, एलर्जी के मरीज बढ़े

विज्ञापन
फोटो-08-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। दिन और रात के तापमान में अंतर का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में तापमान 32 और रात में 23 डिग्री रहने से वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1687 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक 520 मरीज वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले, जबकि 380 मरीज एलर्जी की समस्या लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने वालों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश की शिकायत लेकर आ रहे हैं। वहीं धूल-मिट्टी और वातावरण में मौजूद अन्य कारकों के कारण लोगों को छींक आने, आंखों में जलन और त्वचा संबंधी एलर्जी की समस्या भी हो रही है। इसके अलावा पेट, सांस और जोड़ों की परेशानी से पीड़ित मरीज भी उपचार करा रहे हैं।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि लगातार बुखार रहने, सांस लेने में परेशानी होने या तबीयत अधिक बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

खांसी और गले में संक्रमण के 210 मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में खांसी और गले के संक्रमण से पीड़ित 210 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 145, पेट संबंधी समस्याओं के 120 और सांस संबंधी दिक्कतों के 95 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा 82 मरीज जोड़ों और बदन दर्द की शिकायत लेकर आए, जबकि 135 मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने लोगों को साफ-सफाई रखने, धूल-धुएं से बचने, पर्याप्त पानी पीने और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें