मलवां विकास खंड के जलाला गांव में मिनी सचिवालय बदहाल है। अफसरों की अनदेखी की वजह इस सचिवालय में कामकाज शुरू नहीं हो सका। ऐसे में यहां अराजकतत्व जुटते हैं। कुछ लोग तो दरवाजे व खिड़की तक उठा ले गए।
विज्ञापन
मिनी सचिवालय का निर्माण सन् 2014 में कराया गया था। देखरेख न होने से उसमें लगे दरवाजे, खिड़की, वायरिंग गांव के ही अराजकतत्व उखाड़ ले गए। युवा विकास समिति के मलवां ब्लाक अध्यक्ष आलोक गौड़ ने बताया कि इस सचिवालय के संबंध मेें शिकायत डीएम से की गई। जिसकी जांच खंड विकास अधिकारी को सौंपी गई है।