फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नवागंतुक बीएसए प्रिंसी मौर्या ने संभाला चार्ज

विज्ञापन
फोटो-34-नवागंतुक बीएसए ​प्रिंसी मौर्या। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में नवागंतुक बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में सहायक उप शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन



पदभार ग्रहण करते समय उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में वे लखनऊ में पाठ्य पुस्तक अधिकारी के रूप में तैनात थीं। वर्ष 2022 से 2024 तक वह बांदा जिले में बीएसए के पद पर तैनात थीं। वर्ष 2024 से अब तक वह राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), लखनऊ में सहायक उप शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात थीं। अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि शासन की ओर से संचालित योजनाओं को लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समय पर विद्यालय आना, समय से जाना और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना इसमें शामिल है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं की शिक्षा व सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विद्यालयों की जांच की जाएगी ताकि बच्चियों की पढ़ाई और सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें