फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रसव के बाद नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के सिठौर गांव में रविवार को प्रसव के बाद नवजात की मौत हो जाने पर परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में ससुर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिठौरा गांव निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहू कोमल देवी की डिलीवरी हथगाम स्थित एक निजी अस्पताल में कराई गई थी। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है।
सुरेश ने बताया कि नौ अप्रैल को बहू को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। बाद में निजी अस्पताल में कराए गए अल्ट्रासाउंड में बच्चा उल्टा बताया गया था। सरकारी अस्पताल में प्रसव में देरी की बात कही गई थी। शनिवार को दर्द बढ़ने पर कोमल देवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रविवार सुबह सामान्य प्रसव हुआ लेकिन नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन ने अभी नवजात का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। सुरेश ने बताया कि उनका बेटा अनिल कुमार नागपुर में नौकरी करता है और 13 तारीख को घर पहुंचेगा। उसके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें