फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगने वालों का विदेश तक फैला नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले ट्रेवल्स एजेंसी संचालकों का नेटवर्क विदेश तक फैला है। जो ठगी का शिकार हुए हैं, उन्होंने विदेशों तक में इनके एजेंट होने का दावा किया है। ठगी करने वाले लोग युवकों को वीजा और टिकट की गारंटी देते थे। उन लोगों ने वीजा और टिकट चेक कराने के बाद रुपये दिए। इसके बाद भी ठगी का शिकार हुए। एजेंसी में ताला बंद कर संचालक भाग निकले हैं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर इलाके में संचालित ट्रेवल्स कंपनी के संचालकों ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आधा सैकड़ा से अधिक युवकों का शिकार बनाया है। कंपनी के लोगों ने इतने लोगों को महज तीन महीने में फंसा लिया।
नौकरी के झांसे में पढ़े लिखे कई युवक फंसे हैं। न्यू कालोनी ज्वालागंज निवासी सरफराज लैब टेक्नीशियन हैं। उन्होंने बताया कि उसकी मालदीव भेजने की बात हुई। लैब टेक्नीशियन की नौकरी लगने का वीजा और फ्लाइट टिकट मोबाइल पर भेजा था। दस्तावेज चेक कराने के बाद उसके पिता ने एजेंसी में दो लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन

सरफराज ने बताया पहले टिकट और वीजा इंटरनेट पर दिख रहा था। उसने अपने करीबी विदेश में रहने वाले कई एजेंट से वीजा चेक कराया था। वह लोग भी वीजा असली बता रहे थे। बाद में सभी के वीजा कैंसिल हो गए। इससे साफ है किट्रेवल्स एजेंसी संचालकों के विदेश में एजेंट हैं।
वह पहले कंपनियों से वीजा लेकर यहां भेजते हैं। रुपये जमा होने के बाद कैंसिल करा देते हैं। वीजा खर्च बचा लेते हैं।
ट्रेवल्स कंपनी के दफ्तर में आजमगढ़, प्रतापगढ़, गोरखपुर से ठगी के शिकार युवक पहुंचे हैं।
ट्रेवल्स एजेंसी संचालकों के गुर्गे कई जिलों में काम कर रहे हैं। जहां से युवकों को नौकरी का लालच देकर भेजते रहे हैं। एजेंसी का मास्टरमाइंड मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है। उसका दूसरा पता दिल्ली का है। युवकों में चर्चा रही कि पहले गोरखपुर और दिल्ली में युवकों को ठगी का शिकार बना चुका है।
थरियांव के दो युवक एजेंसी में
ठगी के शिकार युवक काफी संख्या में रविवार दोपहर थरियांव थाने पहुंचे। पुलिस सेे थरियांव क्षेत्र के परमीकुतुबपुर उर्फ चककाजीपुर के रहने वाले ठग युवकों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ट्रेवल्स एजेंसी संचालकों में चार लोगों के नाम सामने आए हैं।
एक गोरखपुर, दूसरा मुंबई और दो थरियांव थाना क्षेत्र के हैं। थरियांव क्षेत्र के रहने वालों ने लोकल में मिलने-जुलने वाले युवकों को नौकरी का झांसा दिया। तभी युवक उनके जाल में फंस गए। हुसैनगंज थाने के मानपुर निवासी बबलू, केशन समेत अन्य युवक थरियांव थाने पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी से मुलाकात की। उनसे क्षेत्र में रहने वाले युवकों की तलाश करने की मांग की। जिससे उनके रुपये वापस हो सके। उनके साथ ठगी के शिकार युवकों में मोहम्मद वसीम, एजाज हुसैन, इम्तियाज अली निवासी ज्वालागंज कोतवाली सदर, मानपुर निवासी पियूष कुमार, भगवती, और थरियांव थाना क्षेत्र के परमीकुतुबपुर उर्फ काजीपुरवा गांव के मोहम्मद रफीक, मोहम्मद शारिफ, मोहम्मद शाबिर, इसराइल, अनस, सोनू आदि सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें