फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोटे पर अनाज उठाने के विवाद में भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव में सरकारी राशन की दुकान पर अनाज उठाने के विवाद में चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक बेहोश हो गया।
विज्ञापन

इटरौरा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र बीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह सरकारी राशन की दुकान पर अनाज उतरवा रहा था। तभी गांव निवासी चाचा भान सिंह पुत्र स्व. सुंदर सिंह पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर चाचा और उनके परिवार के अन्य सदस्य अनाज की बोरियां जबरन उठाने लगे।
इसके बाद धक्का देकर उसे गिरा दिया और भान सिंह ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इससे वह धीरेंद्र बेहोश हो गया। परिजन ने पुलिस को सूचना दी और थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि नशे में चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार किया है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें