फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ननिहाल में बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई 5 साल की बच्ची के साथ 35 वर्षीय पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो घटना का पता चला। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रमीणों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

ललौली थाने क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली बच्ची का ननिहाल स्थानीय थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में है। बच्ची करीब रात साढ़े आठ बजे घर के बाहर चारपाई पर बैठी मोबाइल देख रही थी। इसी दौरान रिंकू पहुंचा। रिंकू नशेड़ी है। बताया जा रहा है कि रिंकू ने बच्ची को खिलाने के बहाने से गोद में लिया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया। परिजन को आता देखकर रिंकू मौके से भागा। ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। कोतवाली,चौकी का फोर्स पहुंचा। पुलिस ने रिंकू को हिरासत में लिया। इसके बाद बच्ची को सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर जानकर जिला अस्पताल रेफर किया। कोतवाल लान सिंह ने बताया बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें