फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी में नेहा ने मारी बाजी, हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
फोटो-04- सर्वोदय इंटर कॉलेज में अंडर-14 बालिका वर्ग में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा नेहा व अन्
विज्ञापन
असोथर। गोरखपुर में 11 से 15 अक्तूबर तक आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर की छात्रा नेहा ने अंडर-14 बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उसका स्वागत कर बधाई दी।
विज्ञापन

असोथर क्षेत्र के सातो जोगा गांव निवासी नेहा कक्षा नौ की छात्रा हैं। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर उसने अपनी प्रतिभा साबित की। उसकी सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्वागत कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संतोष सिंह चौहान ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ऐसी प्रतियोगिताओं से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। नेहा की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। प्रतियोगिता की तैयारी में कोच आलोक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और नेहा की मेहनत से यह सफलता मिली।
विज्ञापन

शिक्षकों ने छात्रा को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेहा ने कहा कि वह आगे भी मेहनत जारी रखेगी और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल करने का प्रयास करेगी।

फोटो-04- सर्वोदय इंटर कॉलेज में अंडर-14 बालिका वर्ग में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा नेहा व अन्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें