फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार केंद्रों पर आज होगी नीट, 1,680 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) आज तीन मई रविवार को आयोजित होगी। इसके लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 1,680 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिले में नीट परीक्षा के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एएस इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी पीजी कॉलेज और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इनमें डॉ. भीमराव आंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और एएस इंटर कॉलेज में 360-360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 480-480 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रश्नपत्र जिलाधिकारी की निगरानी में खोले जाएंगे। प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना जरूरी होगा। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी और आभूषण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें