फोटो-14-कैंप समापन अवसर पर बैठे केडेट्स। संवाद
खागा। कस्बा स्थित रानी चंद्र प्रभा डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को सीएटीसी-74 एनसीसी कैंप का समापन हुआ। कर्नल बृजेश पठानिया ने कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा का महत्व बताया। कर्नल पठानिया ने उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य सैन्य कौशल विकसित करना है। इसका लक्ष्य युवाओं में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और टीम भावना बढ़ाना भी है। कैडेटों को प्रशिक्षण से मिली सीख जीवन में उतारने को कहा गया। उन्हें देश व समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। समारोह में कर्नल योगेंद्र चिनवान, सूबेदार दिवाकर सिंह, बीएचएम प्रकाश सिंह और टीएचएम सुनील मौजूद रहे।
फोटो-14-कैंप समापन अवसर पर बैठे केडेट्स। संवाद