बकेवर। देवमई ब्लॉक के अमर शहीद प्रीमियर लीग में नवाब वाॅरियर्स स्पोर्ट्स क्लब गुटैयाखेड़ा ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बुधवार को हुए मुकाबले में नवाब वाॅरियर्स ने गंगा चरन सधारी लाल स्पोर्ट्स क्लब बुढ़वा को हराया।
टॉस जीतकर नवाब वाॅरियर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुढ़वा की टीम ने 14.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 119 रन बनाए। अविनाश ने 19 गेंदों में 24 रन और आशीष ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए। नवाब वाॅरियर्स के उबैद ने 2.3 ओवर में तीन विकेट लिए। अश्वनी यादव ने तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवाब वाॅरियर्स की टीम ने हनी की 42 रन और सुभाष की 28 रन की आक्रामक पारी के दम पर 13.5 ओवर में चार विकेट खोकर 125 रन बनाकर जीत दर्ज की। हनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक शिव स्वरूप, आरएस राजू, सुमित अवस्थी, दिलशाद, एबी बाबू, ज्ञानेंद्र पांडेय, शिवाकांत और रामनरेश मौजूद रहे।