फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या

Wed, 29 Aug 2018 12:45 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में खड़े मायके पक्ष के लोग - फोटो : amarujala
विज्ञापन
किशनपुर थाने के अर्जुनपुर रेवाड़ी गांव में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता की खेत में गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके आंखों में धारदार चीज के गहरे घाव मिले हैं। शव गांव से दूर खेत में पड़ा था।  हाथ व पैर बंधे थे। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जेठानी और अज्ञात समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ससुरालीजनों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मंडौली गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बेटी पिंकी (18) की शादी 11 मई 2018 को रायपुर भसरौल के मजरे अर्जुनपुर रेवाड़ी गांव निवासी रामऔतार के बेटे रामवीर से की थी। चौथी के बाद से पिंकी सुसराल में ही थी। रक्षाबंधन के दिन पिंकी मायके राखी बांधने गई थी। वह 27 अगस्त को मायके से ससुराल लौट आई थी। सोमवार को ससुरालीजनों ने मायके में सूचना दी कि उनकी बेटी घर से नगदी जेवर लेकर भाग गई है।

सूचना पर ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को गांव से एक किमी दूर रामनरायण विश्वकर्मा के खेत में शव पड़ा मिला। नवविवाहिता की दोनों आंखों में गहरा घाव था। शरीर पर अन्य जगह भी धारदार हथियार की चोटें थीं। पिंकी के चाचा नरेंद्र कुमार ने बताया कि गर्दन में साड़ी कसने का निशान बना था। हाथ-पैर साड़ी से बांध थे। थानाध्यक्ष हेमराज ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर जेठानी और एक अज्ञात समेत दो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ के लिए ससुरालीजनों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें