फतेहपुर। भिटौरा ब्लॉक के जमालपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में चल रही श्रीमद्भगवत कथा के छठवें दिन बुधवार को व्यास शिवम त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुनाया गया। रुक्मणि ने एक ब्राह्मण के माध्यम से श्रीकृष्ण को संदेश भेजा और व्यथा सुनाई। रुक्मणि के संकट को देखकर श्रीकृष्ण ने रुक्मणि का हरण कर लिया। शिशुपाल तथा अन्य राजाओं को युद्ध में हराकर द्वारका ले आए। द्वारका पहुंचकर श्रीकृष्ण और रुक्मणि का विवाह हुआ। इस मौके पर परीक्षित बबली पत्नी राजकुमार साहू, अनीता साहू, राकेश साहू, राजू आदि मौजूद रहे।