बिंदकी। नगर पालिका की नजूल जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत पर नायब तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद निर्माण को रुकवा दिया। नगर के मोहल्ला जूता वाली गली, नजाही बाजार, खजुहा चौराहे के समीप कृष्णा मार्केट में अवैध निर्माण की शिकायत हुई। शिकायत पर पहुंची नायब तहसीलदार रचना यादव, ईओ कृष्ण चंद्र पांडे ने अवैध निर्माण रुकवाकर अभिलेख मांगे हैं।