फोटो-20-लखनऊ में सम्मानित हुए शिक्षक मेडल व प्रमाण पत्र के साथ। स्रोत स्वयं
धाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच या इससे अधिक छात्रों के चयन वाले विद्यालयों के शिक्षकों को रविवार को रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल लखनऊ में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसमें धाता ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय विरधौलपुर के प्रधानाध्यापक नग्गन अली और उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुर के सहायक अध्यापक सौरभ सचान को प्राचार्य कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन अजय कुमार सिंह तथा पूर्व शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी है।
फोटो-20-लखनऊ में सम्मानित हुए शिक्षक मेडल व प्रमाण पत्र के साथ। स्रोत स्वयं