फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता के अभाव में नामामि गंगे अभियान फेल

Wed, 27 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का गंगा को निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नमामि गंगे अभियान जागरूकता के अभाव में सफल नहीं रहा है।  ग्रामीण अभी भी गंगा में मवेशी के शवों बहा रहे हैं। शव जलाने के बाद राख आदि भी गंगा में प्रवाहित करते हैं।
विज्ञापन


गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे  हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में सारे अभियान फेल हो रहे हैं।

ग्रामीण स्वच्छता का मतलब ही नहीं समझ पाते हैं। मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। नौबस्ता गंगा घाट में ग्रामीण मवेशी के शव को गंगा में प्रवाह करते हैं।
विज्ञापन


इनको नमामि गंगे अभियान से  कोई सरोकार नहीं है। इन लोगो से गंगा स्वच्छता अभियान की जानकारी ली गई, तो कोई जवाब नहीं दे पाए।

गंगा घाट के किनारे पड़ी गंदगी भी स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है। यही हाल रहा तो गंगा को स्वच्छ रखने का अभियान पूरा नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें