फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र आबूनगर इलाके में सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवक का रोड किनारे शव मिला। इलाकाई लोगों की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
शहर कोतवाली के पनी मोहल्ला निवासी शाहिद उर्फ राजा (22) किसी काम से शाम को घर से निकला था। रात को आबूनगर पुलिस चौकी से कुछ कदम दूरी पर उसका शव मिला। भाई शोहराब ने बताया वह आबूनगर किसी दोस्त से मिलने आता जाता था।
अचानक उसकी मौत कैसे हुई है यह समझ में नहीं आ रहा है। उधर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शरीर पर चोट के निशान पाए। इसके बाद शव को मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया गया। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।