फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी से जबरदस्ती करने पर की थी हत्या, दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कय्यूम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए शुक्रवार को दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पति ने पूछताछ में बताया कि कय्यूम के उसकी पत्नी से संबंध थे। समझाने के बावजूद कय्यूम पत्नी के साथ जबरदस्ती करता था। इसी रंजिश में उसने पत्नी के साथ मिलकर कय्यूम की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त अंगौछा बरामद किया है।
विज्ञापन

छेउका गांव निवासी कय्यूम का शव 16 अक्तूबर को एक इंटर कॉलेज के पास झाड़ियों में मिला था। उसके बाएं हाथ पर गुदे नाम के आधार पर 18 अक्तूबर को शव की पहचान हुई थी। इसके बाद पिता चांद बाबू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान गांव के कमलेश और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया।
कमलेश ने बताया कि कय्यूम उसके साथ मजदूरी करता था और घर आता-जाता था। करीब पांच महीने पहले कय्यूम और उसकी पत्नी के बीच संबंध हो गए थे। जानकारी होने पर उसने पत्नी को समझाया, जिसके बाद पत्नी ने कय्यूम से दूरी बना ली। 12 अक्तूबर को कय्यूम घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन

इस पर दोनों ने मिलकर उसका मुंह दबाया और अंगौछे से गला कस दिया। पत्नी ने कय्यूम के पैर पकड़ लिए। मौत होने के बाद दोनों शव को उठाकर झाड़ियों में फेंक आए। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दंपती को न्यायालय में पेश किया गया। यहां कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें