फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सऊदी से लौटे युवक की मौत पर हत्या का आरोप, सीओ ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। सऊदी अरब से घर लौटे युवक की मौत के मामले में पिता ने बहू और उसके भाई पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में सीओ ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस डीएम की अनुमति लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है। वहीं सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी किफायत उल्ला (42) की 22 मई को मौत हो गई थी। युवक के पिता रमजान (80) ने एसपी को दी शिकायत में कहा है कि किफायत सऊदी अरब में नौकरी के दौरान चार माह पहले पत्नी तैयबा खातून के खाते में 16 लाख रुपये भेज चुका था।
छुट्टी पर घर आने के बाद उसने पत्नी से रकम के बारे में जानकारी ली लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे परिवार में विवाद चल रहा था। आरोप है कि 22 मई की रात किफायत को खाने में जहर दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाने के बजाय कई घंटे तक इधर-उधर घुमाया गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन पर शव का अंतिम संस्कार कर देने का भी आरोप है। पिता ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि मामले में परिजन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें