लगातार सत्रह बार से असफल हो रही नगर पंचायत बोर्ड की बैठक 18वीं बार में सफल हो पाई। बोर्ड बैठक में छह निर्वाचित सभासद, दो मनोनीत सभासद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ईओ अजय कुमार पांडेय ने बैठक कराई।
सभासदों को एजेंडा रजिस्टर पढ़ाने के बाद समस्याओं पर चर्चा करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने नगर में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए प्रस्ताव मांगे। जिसमें नगर क्षेत्र में पानी के तीन ओवर हेड टैंक और पूरे नगर में रिंग पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रमुख रहा।
लगभग 4 करोड़ 80 लाख के विकास कार्यों पर सहमति बन पाई। अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने बताया बोर्ड ने बैठक कर चर्चा की है। जिन जरूरी संसाधनों में सहमति बनी है, हम उन कार्यो को जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे।