फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन प्रभावित

Sat, 25 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
सातों धरमपुर गांव का कीचड़युक्त रास्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव की गलियां गंदगी से बजबजा रही हैं। खड़ंजे के दोनों ओर बनी नालियां सिल्ट से पटी हैं। नाली से बहने वाला पानी रास्ते पर भर रहा है। ग्रामीणों का रास्ते से निकलना बंद हो गया है।
विज्ञापन



हंसवा विकास खंड के साताें धरमपुर गांव में गंदगी का अंबार लगा है। सफाईकर्मी घर बैठे महीने का वेतन उठा रहे हैं। ग्रामीण लल्लन सिंह, मिथिलेश मौर्या, राजकुमार दुबे ने बताया कि तीन महीने से सफाईकर्मी नहीं आया है। खड़ंजे के दोनों ओर बनी नाली का नामोनिशान खत्म हो गया है। रास्ते पर पानी भरा रहता है। ट्रैक्टरों के निकलने में रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में होती है।


छोटे बच्चे तो अक्सर कीचड़ में गिर जाते हैं। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीण अजय सिंह ने बताया कि बीडीओ व डीपीआरओ को ज्ञापन देकर सफाईकर्मी की शिकायत की जा चुकी है। फिर भी नहीं आया है। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने बताया कि सफाई कर्मियों को चुनाव ड्यूटी लगाया गया था। इससे ब्लाक स्तर की टीम से गांव की सफाई कराई जा रही थी। अब सभी सफाई कर्मियों को कार्यक्षेत्र में भेज कर नालियों की सफाई कराई जाएगी। लापरवाही करने वाले सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें