फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड गेट से तुरंत हटाओ अतिक्रमण

Wed, 03 Feb 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के दूसरे गेट से अतिक्रमण तुरंत हटवाइए। गेट के पास किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। बसों का निर्बाध तरीके से आवागमन होना चाहिए। डीएम राजीव रौतेला ने यह निर्देश मंगलवार को औचक निरीक्षण में दिए। उन्होंने एसडीएम विवेक श्रीवास्तव से कहा कि इस पर ध्यान दें।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डा का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बंद पड़े सुलभ शौचालय को तत्काल ध्वस्त कराने के लिए एआरएम को निर्देश दिए।

इसके बाद बस अड्डे का निर्माण करा रहे ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बस अड्डा परिसर का स्थान कम होने पर एसडीएम को हाईवे पर जमीन चयनित करने को कहा, जिससे हाइवे के कानपुर, इलाहाबाद, दिल्ली, बनारस रूट की बसों का संचालन हो सके और इस बस अड्डा से लखनऊ और बांदा रूट में बसों को चलाया जाए।
विज्ञापन


पीडब्लूडी के सहायक अभियंता एसडी सिंह ने भवन निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे गेट की तरफ पहले पूछताछ केंद्र, प्रतीक्षालय, कैंटीन और फिर एमएसटी कार्यालय के भवन बनाए जाएंगे। बस अड्डा का निर्माण तीन माह में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें