फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Sat, 28 Jan 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
गंगा स्नान के बाद शिवलिंग में जलाभिषेक कर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मौनी अमावस्या में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगाघाट में महिलाओं ने पूजा अर्चना कर गरीबों को आटा, चावल और सिक्के दान में दिए। मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान से परिवार के सुख शांति की दुआएं मांगी। बाइक, चार पहिया और टेंपो से लोग गंगा घाट तक पहुंचते दिखाई दिए।
विज्ञापन



मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में चौक क्षेत्र के व्यापारी भिटौरा के ओमघाट में भंडारे का आयोजन किया। गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से राहत दिलाने के लिए चाय पिलाई।

कई स्थानों पर पूड़ी, सब्जी और हलवा का प्रसाद बांटा गया। ओमघाट में सुबह चार बजे से ही गंगा स्नान करने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। गंगा स्नान के बाद शिवलिंग में जलाभिषेक भी किए। ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण किया। ओमघाट में दोपहर तक गंगा स्नान करने वाले लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें