जहानाबाद। कस्बे के ठकुन गली निवासी सुजीत सिंह का पुत्र अमर सिंह (27) अहमदाबाद में निजी कंपनी में काम करता था। रविवार की शाम छुट्टी में घर आया था। सोमवार रात करीब नौ बजे बाइक से सकूरा जा रहा था। विपरीत दिशा में गैस टैंकर ने रिंद नदी पुल के बीच अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमर सिंह की मौके पर मौत हो गई। टैंकर पुल की रेलिंग तोड़ आधा नदी में लटक गया। चालक मौके से भाग गया। जानकारी स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।