फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

विज्ञापन
फाइल फोटो-05-आबिद। स्रोत: परिजन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हथगाम। थाना क्षेत्र के जलालपुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह लोडर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक लोडर लेकर भाग गया। लोडर और चालक को पकड़ने की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सराय बहलोल गांव निवासी लियाकत हुसैन का पुत्र आबिद (18), चचेरे भाई फहद (17) के साथ बाइक बनवाने हथगाम कस्बा आ रहा था। जलालपुर मोड़ के पास सामने से आए लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने आबिद को मृत घोषित कर दिया। फहद की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सूचना पर परिजन और ग्रामीण सीएचसी पहुंचे। यहां लोडर व चालक को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे की जांच की जा रही है।

फाइल फोटो-05-आबिद। स्रोत: परिजन- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें