फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा

विज्ञापन
फोटो-38-हादसे के बाद लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर शाह कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज के पास बुधवार देर शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और करीब एक घंटे तक हंगामा किया। इससे यहां एक घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। बाद में पुलिस ने डंपर और चालक को पकड़ लिया। कार्रवाई के आश्वासन पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी महेश पासवान (35) बुधवार देर शाम बाइक से घर जा रहा था। तभी बांदा की ओर जा रहे डंपर ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद महेश डंपर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मां कल्लो और पत्नी ननकी समेत परिजन मौके पर पहुंच गए।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर चालक और वाहन को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने डंपर और चालक को पकड़ लेने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

महेश के चार बच्चे कृष्णा, सुधांशु, स्वाति और सुष्मिता हैं। बताया गया कि महेश हेलमेट लगाए था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-38-हादसे के बाद लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें